चूरू जिले में चल रहे SIR कार्यक्रम के तहत तारानगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े का आरोप सामने आया है। तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने सोमवार को चूरू कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर से मुलाकात की और गंभीर आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की