चतरा: चतरा सदर थाना क्षेत्र के उंटा गांव में बिजली करंट के चपेट में आने से एक महिला की हुई मौत,गांव में पसरा मातम
Chatra, Chatra | Jun 30, 2026 चतरा सदर थाना क्षेत्र के उंटा गांव में मंगलवार को बिजली करंट की चपेट में आने से नागेश्वर रजक की 45 वर्षीय पत्नी मीना देवी की मौत हो गई।हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बताया गया कि मीना देवी गांव के पास अमरूद के पेड़ के पास दतवन तोड़ रही थी।इसी दौरान वह पोल से नीचे लटक रही बिजली की तार की चपेट में आ गई।