चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातू पंचायत अंतर्गत आंधारिया गांव के पुरना बस्ती में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत स्थापित सोलर जलापूर्ति जलमीनार पिछले एक साल से खराब है। इसके कारण बस्ती के 17 परिवारों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार की मरम्मत को लेकर कई बार पंचायत और विभाग से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई