नवलगढ़ थाना के नए सीआई अजय सिंह ने बुधवार को थानाधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व सीआई अजय सिंह ने रामदेवजी मंदिर में धोक लगाई। मिली जानकारी के अनुसार सीआई अजय सिंह ने कहा कि मुख्यालय की जो प्राथमिकताएं व अपेक्षाएं उन्हें पूरा किया जाएगा। साथ ही परवादियों की परिवेदनाओं की निष्पक्ष व त्वरित जांच कर उन्हें न्याय दिलाना प्राथमिकता रहेगी।