लोहरदगा: जिला आपदा प्राधिकार की बैठक हुई संपन्न, उपायुक्त ने कहा- प्रभावित परिवारों को लाभ देने में देरी न हो
लोहरदगा समाहरणालय सभागार में जिला आपदा प्राधिकार की बैठक उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता की गयी। जिमसें उपायुक्त ने जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी प्रमोद दास को निर्देश दिया कि वे आपदा के तहत दिए जाने वाले लाभ को किसी भी हाल में लंबित न रखें। वे वांछित कागजातों और अभिलेखों की जांच कर ही अग्रेत्तर कारवाई करें। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित लाभ