लोहरदगा: शास्त्री नगर ढ़ोडा टोली में शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई
लोहरदगा के शास्त्री नगर ढ़ोडा टोली स्थित नवनिर्मित प्राचीन शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 9: 15 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो उठा।