लोहरदगा: लोहरदगा में हिण्डाल्को की CSR पहल के तहत गुरदरी बॉक्साइट माइंस में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ हुआ
लोहरदगा हिण्डाल्को के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व CSR के तहत महिलाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए गुरदरी बॉक्साइट माइंस में गुरुवार शाम 4:00 बजे एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई। इस केंद्र का उद्घाटन कॉर्पोरेट CSR प्रमुख अभिजीत कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया।