लोहरदगा: सिविल कोर्ट स्थित कार्यालय कक्ष में PDJ राजकमल मिश्रा ने राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक की
राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी 8 मार्च को सिविल कोर्ट परिसर, लोहरदगा में आयोजित किया जाएगा। इसको सफल बनाने के लिए गुरुवार शाम 4 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजकमल मिश्रा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।