उन्नाव: सुब्बाखेड़ा गांव के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार किसान की हुई मौत, परिजन पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस
Unnao, Unnao | Jun 25, 2026 थाना अचलगंज क्षेत्र के अंतर्गत सुब्बाखेड़ा गांव के पास का पूरा मामला है जहां पर तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार किस अमन कुमार उर्फ पिंटू यादव पुत्र फूल सिंह उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम पदमरा की दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार परजनों द्वारा बताया गया है कि चपरी गांव में भंडारे का कार्यक्रम था जिसमें शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे।