दरभंगा: चारों लेबर कोड रद्द करने की मांग को लेकर सीटू-किसान सभा का लहेरियासराय में जोरदार प्रदर्शन
लहेरियासराय स्थित धरनास्थल पर केंद्रीय श्रमिक संगठन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) एवं अखिल भारतीय किसान सभा से जुड़े सैकड़ों सदस्यों ने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दरभंगा जिला किसान सभा के अध्यक्ष महेश दुबे एवं बीएसएसआर यूनियन के अध्यक्ष नितेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से की।