राजगीर: बकरीद पर्व को लेकर राजगीर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
Rajgir, Nalanda | May 31, 2025 बकरीद पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर राजगीर थाने में अनुमंडल पदाधिकारी आशीष नारायण की अध्यक्षता में एक बैठक शनिवार की दोपहर 12:30 बजे आयोजित की गई । बैठक में उपस्थित अनुमंडल के सभी पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्षों सहित आम जनप्रतिनिधियों से उन्होंने कहा कि पर्व हमेशा खुशी एवं उत्साह का त्यौहार होता है इसमें सभी को आपस मे मिलजुल कर मनानी चाहिए।