हिलसा: शादी समारोह में गोली मारकर व्यक्ति की हत्या, लोजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से की मातमपुर्सी; मुआवजा और गिरफ्तारी की मांग
Hilsa, Nalanda | Jun 27, 2026 हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के तेल्हाड़ा थाना अंतर्गत शिवशंकरपुर गांव में शादी समारोह के दौरान गोली मारकर की गई सूरत पासवान की हत्या के मामले में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पार बिगहा गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मातमपुर्सी की तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा देन