पिथौरा: nh 53 में मुढ़ीपार के पास कॉलेज की परीक्षा देने जा रही गड़बेड़ा तीन छात्राएं गाय से टकराकर गिरकर हुई घायल
गड़बेड़ा के तीन छात्राएं स्कूटी में सवार होकर कॉलेज की परीक्षा देने के लिए पिथौरा जा रही थी , nh 53 में मुढ़ीपार के पास अचानक से गाय सामने आ जाने के चलते टकराकर गिरकर घायल हो गई । आसपास के लोगों की मदद से तीनों घायल छात्राओं को पिथौरा की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । जहां तीनों का उपचार जारी है ।