पिथौरा: किशोरी को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ तेंदुकोना थाने में अपराध दर्ज
तेंदुकोना थाना क्षेत्र निवासी किशोरी को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले जाया गया है। आसपास तलाश करने के बाद पता नहीं चलने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर तेंदुकोना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।