बरेली कलेक्ट्रट सभागार में डीएम अविनाश सिंह ने गन्ना विभाग के अफसरों संग बैठक कर भुगतान प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर भुगतान हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। लंबित बकाया को प्राथमिकता से निपटाने और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। निर्देश दिए कि तय समय सीमा में सभी बकाया भुगतान पूरे हों।