मेदिनीनगर (डालटनगंज): दीपक श्रीवास्तव मौत मामले में महिला गिरफ्तार, हत्या का आरोप, न्यायिक हिरासत में भेजी गई
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता निवासी 60 वर्षीय दीपक श्रीवास्तव की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान जेलहाता निवासी काजल देवी के रूप में हुई है।थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि मृतक के पुत्र चितेश प्रवाल के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया। आवेदन में आरोप लगाया गया है