गोरौल: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड: गोरौल स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत
सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड के गोरौल रेलवे स्टेशन के 23 नंबर रेलवे गुमटी के निकट रविवार को 5 बजे दिन में एक एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी एवं गोरौल पुलिस मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल किया और गोरौल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।