गौरिहार: सरबई क्षेत्र के 88 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाया जमीन हड़पने का आरोप, 2 आरे की जगह 13 आरे की रजिस्ट्री कराने का दावा
सरबई क्षेत्र में 88 वर्षीय बंशीधर पांडे ने गांव के एक व्यक्ति पर जमीन की धोखाधड़ी का शनिवार कि शाम 5 बजे आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि उन्होंने 2 आरे जमीन बेचने की सहमति दी थी, लेकिन कथित रूप से बहला-फुसलाकर 13 आरे जमीन की रजिस्ट्री आरोपी की पत्नी के नाम करा ली गई। परिवार ने रजिस्ट्री निरस्त करने, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।