नैनीताल में प्रतिबंधित होने के बावजूद दो टेंपो ट्रेवलर तल्लीताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों टेंपो ट्रेवलर चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर दोनों वाहन शहर से बाहर भेज दिए। शनिवार को तल्लीताल में पुलिस यातायात व्यवस्थित कर रहे थे। इस दौरान दो टैम्पो ट्रेवलर प्रतिबंध के बाद भी तल्लीताल चौराहे पर पहुंच गए।