थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव खेड़की से आज सोमवार को हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें ग्राम प्रधान सोमपाल हर्ष फायरिंग करते दिख रहा है। हर्ष फायरिंग के वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए ग्राम प्रधान सोमपाल पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।