अररिया: खाड़ी युद्ध का असर अररिया तक: पेट्रोल-डीजल पर सख्ती, ग्राहकों की भीड़ में कमी आई
Araria, Araria | May 19, 2026 खाड़ी देशों में जारी ईरान-इराक युद्ध का असर अब बिहार के अररिया जिले में भी साफ नजर आने लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण जिले के पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की भीड़ काफी कम हो गई है। लोग अब महंगे ईंधन से बचने के लिए पैदल चलना, बस, ट्रेन या ऑटो जैसी सार्वजनिक सुविधाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।