राजगढ़: खारपरस गांव में दीवार कूदकर महिला के पैरों से पायल चुराने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा पुलिस के किया हवाले
राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के खारपरस गांव में घर में सो रही 85 वर्षीय महिला के पैर से एक आरोपी ने पायल चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान महिला की नींद खुल जाने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कालीपीठ थाना पुलिस ने बुधवार को रात 8:00 बजे करीब बताया कि आरोपी गांव का निवासी है। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।