जहाज़पुर: ज्योति कॉलोनी ऊंचा में विधायक मीणा ने सीसी सड़क निर्माण का किया शिलान्यास
जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के ज्योति कॉलोनी ऊंचा में विधायक गोपीचंद मीणा ने गुरुवार को विभिन्न गलियों में सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। विधायक मीणा ने आज बुधवार दोपहर करीब 5 बजे बताया कि इस निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।