खरगौन: गोपालपुरा में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर के बाद ट्राले ने कुचला, एक युवक की मौत, तीन घायल
खरगोन। जैतापुर थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के पास गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दो बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद तेज रफ्तार अज्ञात ट्राले ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। मृतक अब्दुल्ला निवासी खसखसवाड़ी, खरगोन का सिर ट्राले के पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।