कोटड़ी: लखमणियास में गेहूं के खेत में लगी आग, किसान की मेहनत हुई राख
सवाईपुर क्षेत्र के लखमणियास गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। आग में किसान जमनालाल जाट की करीब एक बीघा फसल जलकर राख हो गई, जिससे उसे नुकसान उठाना पड़ा। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आसपास के कुओं से मोटरें चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।