बैरहना सब्जी मंडी के पास एक होटल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
Sadar, Allahabad | Apr 12, 2026
संगम नगरी प्रयागराज के बैरहना सब्जी मंडी में गोल्डन मेडिसिन के बगल स्थित होटल अवध इन में आज दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पर फायर टेंडर की दो गाड़ियां और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया