महाराजगंज: शेखपुर समोधा बायपास चौराहे पर दो कारों की टक्कर में बाइक सवार को रास्ता बता रहा राहगीर आया चपेट में, हुई मौत
18 अप्रैल शनिवार की शाम 4 बजे रास्ता बताने के लिए रुका एक अधेड़ व्यक्ति दो कारों की दुर्घटना का शिकार हो गया। अधेड़ एवं बाइक सवार युवक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरी परीक्षण के दौरान ही अधेड़ व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। बाइक सवार का इलाज किया गया। दुर्घटना करने वाली कार मौके से फरार हो गई।