घाटोल कस्बे के पास अज्ञात वृद्ध घायल हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ था जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर एंबुलेंस पहुंची और घायल वृद्ध को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल घाटोल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद शुक्रवार शाम 7 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। एमजी अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार अज्ञात वृद्ध सड़क किनारे पड़ा हुआ था।