हरदा: उड़ा के सड़क पर बैठे मवेशी बने हादसे का कारण: गर्भवती महिला सहित दंपती बाइक से गिरे, टला बड़ा हादसा
Harda, Harda | May 19, 2026 हरदा जिले में सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों के कारण एक और हादसा सामने आया है। ग्राम उड़ा निवासी 32 वर्षीय योगेश केवट अपनी पत्नी ममता (26) को जिला अस्पताल दिखाने बाइक से हरदा ला रहे थे। ममता गर्भवती हैं और नियमित जांच के लिए अस्पताल जा रही थीं। बताया गया कि ग्राम उड़ा के पास अचानक एक गाय सड़क पर आ गई और बाइक से टकरा गई।