फिरोज़ाबाद: गांव खेड़ा गणेशपुर में एसआरके (पीजी) कालेज, फिरोजाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू
-एसआरके (पीजी) कालेज, फिरोजाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन गांव खेड़ा गणेशपुर में शुक्रवार से आरंभ हुआ l शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार सीरौठिया एवं ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र कुमार कुशवाह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया । महाविद्यालय द्वारा इस गांव को गोद लेकर इसके समुचित विकास का प्रयास किया जा रहा है