फिरोज़ाबाद: दबरई कलेक्ट्रेट पर डीएम, एसएसपी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के संग की बैठक, चुनाव आचार संहिता का कडाई से करें पालन
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने तथा लगने वाली चुनाव आदर्श आचार संहिता का सभी राजनैतिक दलों के नेताओ, कार्यकर्ताओं व समर्थकों से कडाई से पालन कराने के लिए शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभागार में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की।