फिरोज़ाबाद: दबरई जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी ने सुगमता से किसानों से गेहू खरीद के लिए अधिकारियों संग की बैठक
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जनपद में किसानों से सुगमता के साथ गेहू खरीद करने के लिए शुक्रवार को अपनी कार्यालय में सभी उप जिलाधिकारी, कृषि, राजस्व व ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक गेहूॅ खरीद कराने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों व जुम मीटिंग पर जुडे़ सभी खण्ड विकास अधिकारी, पंचायत सहायकों को निर्देश दिए।