फिरोज़ाबाद: पुलिस ने चोर गिरोह के दो शातिर बदमाशों को नगला मिर्जा बड़ा क्षेत्र से किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी का माल भी बरामद
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोर गिरोह के दो बदमाशों को नगला मिर्जा बड़ा इलाके से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम आशिफ ऒर शिव मोहन है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे चोरी का माल ऒर नकदी भी बरामद की है। वही पकडे गए आरोपियों ने कई चोरी की घटनाओ का खुलाशा भी किया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।