दुधि: महिउद्दीनपुर गांव में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख, परिवार को हुआ भारी नुकसान
कोन थाना क्षेत्र के महिउद्दीनपुर गांव में एक घर में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। यह आग गांव निवासी रमेश प्रसाद गुप्ता के पुत्र जग्गू साह के घर में लगी।जानकारी के अनुसार, आग अचानक भड़क उठी। घटना के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।