धरियावद: मूंगाणा के भागाडेरा में तेज आंधी से गरीब किसान के मकान की छत उड़ी, परिवार बेघर, प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग
कस्बे के समीप क्षेत्र भागाडेरा ग्राम पंचायत वगतपुरा के अंतर्गत राजस्व गांव भागा डेरा में रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे तेज हवा और आंधी के चलते एक गरीब किसान के मकान को भारी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार भागा डेरा निवासी गरीब किसान भेरा/भगा गायरी के मकान की छत पर लगी लोहे की चद्दरें तेज हवा में उड़ गईं, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया।