सांगानेर: राजस्थान में गर्मी से दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी, मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक गर्म लू और हीटवेव का अलर्ट जारी किया
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पिछले 2-3 दिनों से दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल उत्तर-पश्चिमी पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों मे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। अगले 48 घंटों में तापमान मे आंशिक रूप से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है