मेहनगर: गंभीरपुर में घर फर्राटा पंखा के प्लग को लगाने के दौरान शॉर्ट सर्किट से करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, पोस्टमार्टम
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर में फर्राटा फैन के प्लग को स्विच बोर्ड में लगाने के दौरान शॉर्ट सर्किट से करंट की चपेट में आकर 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव का रविवार को दिन में पोस्टमार्टम कराया गया। बता दें कि 68 वर्षीय मालधारी विश्वकर्मा घर में ही फर्राटा फैन का प्लग लग रहे थे। तभी करंट की चपेट में आए।