छीपाबड़ोद: छीपाबडौद में हुई बारिश से मौसम हुआ ठंडा, 7 मिलीमीटर बारिश दर्ज
छीपाबड़ौद कस्बे में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार और गुरुवार सुबह हुई बारिश के कारण गुरुवार को 7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे क्षेत्र के तापमान में गिरावट आई है। लगातार हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। सड़कों पर पानी बहने लगा और खेतों में पर्याप्त नमी पहुंच गई। इस बारिश से किसानों को राहत मिली है। खरीफ फसलों की बुवाई और उनकी