इटावा: चौबिया इलाके में बेकाबू कार ने चाचा-भतीजे को कुचला, 4 दिन बाद भतीजे की इलाज के दौरान हुई मौत, चाचा का इलाज जारी
चोबिया थाना क्षेत्र के चौबिया पड़ाव पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार दुकान में घुस गई, जिससे सामान खरीद रहे बाइक सवार चाचा भतीजे कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान भतीजे की 4 दिन बाद मंगलवार मौत हो गई, जबकि घायल चाचा का इलाज सैफई में जारी है। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया।