अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल के स्लीपर कोच में सीट विवाद को लेकर यात्रियों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि गौरीगंज स्टेशन पर युवकों ने एक यात्री पर लाठी-डंडे, चाकू और ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचने पर हमलावर फरार हो गए। मंगलवार दोपहर 3 बजे घायल यात्री का इलाज मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर कराया गया। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।