सीतामढ़ी: जिले में घरेलू गैस सिलेंडर एवं आवश्यक खाद्य सामग्रियों की कालाबाजारी करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि एलपीजी सिलेंडर या खाद्य सामग्री की कालाबाजारी करने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।