अरवल: सोनवर्षा पंचायत सहयोग शिविर का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया निरीक्षण
Arwal, Arwal | Jun 16, 2026 जनकल्याण एवं सुशासन को सशक्त बनाने की दिशा में अरवल प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का निरीक्षण पंचायती राज विभाग के मंत्री सह अरवल जिला प्रभारी मंत्री श्री दीपक प्रकाश ने किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और लाभुकों व आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।