जगाधरी: सदर थाना क्षेत्र में लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार
शुक्रवार को शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने पुलिस को शिकायत में बताया था लड़का उसे अपने घर ले गया था। जहां पर नशीली चाय पिलाकर उसने दुष्कर्म किया था। जिसके बाद बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।