जगाधरी: आरटीई के तहत एडमिशन ना देने से नाराज़ परिजनों ने यमुनानगर में अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
शुक्रवार को 2:30 बजे परिजनों ने बताया कि उनके बच्चों का प्राइवेट स्कूल के अंदर सरकार की RTE पॉलिसी के तहत एडमिशन हुआ है। स्कूल संचालक एडमिशन देने से मना कर रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री से लेकर शिक्षा मंत्री तक वह गुहार लगा चुके हैं। जिला शिक्षा अधिकारी भी उनके बच्चों को एडमिशन दिलाने में नाकाम नजर आ रहा है। जिस पर उन्हें प्रदर्शन कर संज्ञान लेने की मांग की।