जलदाय विभाग द्वारा अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दातड़ा पंपिंग स्टेशन से साकड़ा टंकी एवं छापड़ेल टंकी को जाने वाली मेन राइजिंग पाइपलाइन से 25 अवैध कनेक्शन हटवाए गए। यह कार्रवाई चंबल परियोजना के अधिकारी बल्केश कुमार की देखरेख में की गई। अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से अवैध कनेक्शनों के कारण टंकियों तक पर्याप्त जल नहीं पहुंच पा रहा था, जिससे क्