बेगूसराय: बछवाड़ा थाना की पुलिस ने 185 ग्राम स्मैक के साथ 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बछवारा थाना की पुलिस ने 185 ग्राम स्मैक के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर आशुतोष कुमार एवं सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है.