बिजनौर: गाँव अमरोली मे सडक किनारे खड़े एक युवक कों कार चालक ने मारी टक्कर
Bijnor, Bijnor | Jun 8, 2024 बिजनौर जनपद के नगीना थाना क्षेत्र की गांव अमरोली में सड़क किनारे खड़े होकर चाट खा रहे एक युवक को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी और हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसको तत्काल बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।