रीठी: बड़गांव से 60 वर्षीय वृद्ध रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने सलैया चौकी में शिकायत दर्ज कराई
Rithi, Katni | May 29, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र अंतर्गत सलैया चौकी के बड़गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध भूरा साहू अचानक लापता हो गए हैं। जानकारी के अनुसार भूरा साहू अपने घर से खेत की ओर मवेशियों को लेकर गए थे, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटे। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और आसपास के गांवों सहित रिश्तेदारों के यहां भी जानकारी जुटाई,