बाढ़: छठ के दूसरे दिन बाढ़ में व्रतियों ने खरना के साथ 36 घंटे का उपवास शुरू किया
Barh, Patna | Nov 6, 2024 सूर्य उपासना एवं लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा का आज दूसरा दिन है। आज बुधवार को बाढ़ के विभिन्न गंगा के घाटों पर गंगा स्नान करने के भारी संख्या में छठव्रती पहुँचे। साथ ही आज से 36 घंटे का निर्जला उपवास उपासकों द्वारा शुरू कर दिया गया। छठ व्रत के दूसरे दिन को खरना के नाम से जाना जाता है।