जबलपुर: सिविल लाइन में बेकाबू कार का कहर, अखबार पढ़ रहे बुजुर्ग की मौत, सीसीटीवी में कैद
जबलपुर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित ललिता कॉलोनी के सामने आज सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। सुबह करीब 9:15 बजे जब एक बुजुर्ग व्यक्ति शांति से दुकान के शटर के नीचे बैठकर अखबार पढ़ रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार एक्सप्रेसो कार (MP-20-CL-0537) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, कार इतनी अनियंत्रित थी कि वह बुजुर्ग को कुचलते हुए सीधे दुकान